एजुकेशन

HPPSC HPAS Admit Card 2024: हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

HPPSC HPAS Admit Card 2024 Download: हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड HPPSC HPAS Admit Card 2024 जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में तय केंद्रों पर 30 जून 2024 को किया जाएगा।

Image

HPPSC HPAS Exam 2024

Photo : iStock

HPPSC HPAS Admit Card 2024 Download: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड HPPSC HPAS Admit Card 2024 जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए परीक्षा इसी महीने होने वाली है। परीक्षा का आयोजन राज्यभर में तय केंद्रों पर 30 जून 2024 को किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

HPAS Admit Card 2024 ऐसे डाउनलोड करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification पर क्लिक करें।
  • अब HPPSC HPAS Admit Card 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download HPAS Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

HPPSC HPAS Admit Card 2024 Download यहां डायरेक्ट डाउनलोड करें।

इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के नाम के अलावा माता-पिता का भी नाम होगा। इसके अलावा, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एप्लीकेशन नंबर, एग्जाम सेंटर का पता, डेट ऑफ बर्थ, एग्जाम डेट और टाइमिंग जैसी डिटेल्स दी गई होंगी। इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही प्रिंट लेकर जाएं।

जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए केंद्र पर जाएं वे अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रति एवं ओरिजिनल पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस में से एक) साथ लेकर जाएं जिससे आपका वेरिफिकेशन हो सके। पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के बिना आपको एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article