HPBOSE D.El.Ed CET Result 2025 Declared: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने आज 15 जुलाई को हिमाचल प्रदेश डीलेड सीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार hpbose.org से अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लॉग इन करके अपना HPBOSE परिणाम देखने के लिए अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
HPBOSE DElEd CET 2025 Result फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है, जिसे प्रोविजनल आंसर की में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर अंतिम रूप दिया गया था।
HPBOSE D.El.Ed CET Result 2025 How to Check
रिजल्ट देखने का तरीका
चरण 1: HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर HPBOSE DElEd CET 2025 Website पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें यानी HPBOSE DElEd CET 2025 Login करें।
चरण 4: लॉग इन करने के बाद, HPBOSE DElEd CET 2025 Online देखें
चरण 5: HPBOSE DElEd CET 2025 Download करें
बोर्ड 2025-2027 सत्र के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया और सीट आवंटन का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर दिए गए लिंक के माध्यम से रिजल्ट, फाइनल आंसर की, फाइनल मेरिट List और अन्य सभी काउंसलिंग अपडेट देख सकते हैं।
हिमाचल बोर्ड ने डी.एल.एड. सीईटी-2025 में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के लिए 21 और 22 जुलाई, 2025 को खेल प्रमाणपत्र सत्यापन काउंसलिंग निर्धारित की है। यह काउंसलिंग धर्मशाला स्थित एचपीबीओएसई मुख्यालय में दोनों दिन सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबरों की एक अलग अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।
क्यों आयोजित की जाती है परीक्षा
एचपीबीओएसई डीएलएड सीईटी 2-25 परीक्षा 29 मई 2025 को हिमाचल प्रदेश के 87 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
