एजुकेशन

HP JBT Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में जूनियर बेसिक टीचरों की भर्ती; 600 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

HP JBT Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों को भरने के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

हिमाचल प्रदेश में जूनियर बेसिक टीचरों की भर्ती

HP JBT Recruitment 2026: अगर आपका भी सपना टीचिंग लाइन में नौकरी करने का है और आप जॉब की तलाश में भी है, तो यह तलाश अब खत्म होने वाली है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तरह एलिमेंट्री एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत 600 वैकेंसी का ऐलान किया गया है। बता दें कि अभी केवल भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। लेकिन नोटिफिकेशन में आवेदन की डेट आदि से संबंधित जानकारी दी गई है। आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं।

HPJBT 2026 के लिए कब शुरू होंगे आवेदन

हिमाचल प्रदेश में बेसिक टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 6 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते हुए प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम तिथि के इंतजार में न रहे।

क्या है हिमाचल प्रदेश जेबीटी 2026 की एलिजिबिलिटी

- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है।

- मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन यानी D.El.Ed या जीबीटी क्वालिफिकेशन होनी अनिवार्य है।

- उम्मीदवार का टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी टेट पास होना अनिवार्य है।

इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने चार साल की बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed.) डिग्री वाले कैंडिडेट्स या दो साल की D.El.Ed. क्वालिफिकेशन के साथ ग्रेजुएशन डिग्री है तो वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए आवेदन वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष के बीच है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ सालों की छूट दी जाएगी।

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन

1. जूनियर बेसिक टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

2. होमपेज पर दिए गए जेबीटी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।

3. लिंक खुलने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।

4. आवेदन फॉर्म में दी गई आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करनी है।

5. आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।

6. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।

7. अंत में उम्मीदवार आवेदन फॉर्म की पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और उसे ध्यान से पढ़ें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article