एजुकेशन

HPBOSE 10th 12th Result 2023: जानें कब जारी होंगे हिमाचल प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट, यहां है अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated May 11, 2023, 07:33 AM IST

Himachal Pradesh 10th 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, HPBOSE जल्द ही कक्षा 10, 12 के परिणाम जारी कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इन रिजल्ट को जारी किए जाने की तैयारी कर ली गई है, और मार्क्स अपलोड किए जाने का कार्य चल रहा है। इच्छुक छात्र इन रिजल्ट्स् को hpbose.org से चेक कर सकेंगे।

Image

हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2023

Himachal Pradesh Board of School Education, HPBOSE class 10, 12 results की घोषणा करने के लिए तैयार है। जिन छात्रों ने इस साल हिमाचल बोर्ड परीक्षा मेंं हिस्सा लिया है, वे संभवत: इसी हफ्ते रिजल्ट देख सकेंगे। HPBOSE हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जैसे ही जारी करेगा इन्हें hpbose.org के साथ साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से भी देखा जा सकेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट इसी हफ्ते के अंत तक में जारी किया जाएगा। छात्र अपना स्कोरकार्ड, टॉपर्स लिस्ट व मार्कशीट पाने के लिंक के लिए इस पेज पर बने रहें।

एक साथ आएंगे 10वीं 12वीं के परिणाम

HPBOSE class 10, 12 results की घोषणा एक साथ आने के संकेत मिले हैं। एक ही दिन सभी स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बताते चलें, हिमाचल बोर्ड ने अभी तक HPBOSE 10वीं, 12वीं के परिणामों की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। छात्रों को परिणाम देखने के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी।

ऐसे चेक कर सकेंगे HPBOSE class 10, 12 results

  • परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं
  • होमपेज पर दाएं तरफ देखें Results नाम का आइकन है।
  • अगले चरण में 'एचपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2023' या 'एचपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2023' पर क्लिक करें।
  • दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट होने के बाद रोल नंबर डालें और व्यू रिजल्ट्स पर क्लिक करें
  • HPBOSE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

हिमाचल प्रदेश 10वीं 12वीं रिजल्ट मार्कशीट कैसे पाएं?

छात्र अपने संबंधित स्कूलों से एचपीबीओएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम मार्कशीट पा सकेंगे। HPBOSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 31 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गईं। HPBOSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गईं।

बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। यदि कोई इतने अंक नहीं ला पाता है, तो सप्लीमेंट्री परीक्षा में उपस्थित होने का अवसर होगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article