एजुकेशन

HBSE 10th 12th Compartment Admit Card 2024: जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड

HBSE 10th 12th Compartment Admit Card 2024: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HBSE 10th 12th Compartment Admit Card 2024

HBSE 10th 12th Compartment Exam Admit Card 2024: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडटे है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम (HBSE Haryana Board Compartment Exam 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर नाम और रोल नंबर दर्ज करके ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

HBSE 10th 12th Compartment Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई से 11 जुलाई 2024 तक किया जाएगा। वहीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 3 जुलाई 2024 को होगी। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में 4895 छात्रों और 2678 छात्राओं समेत कुल 7573 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वहीं, कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 20707 स्टूडेंट्स देंगे। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download HBSE 10th 12th Admit Card 2024

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारकि वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HBSE Haryana Board Exam 2024: इन बातों का रखें ध्यान

स्टूडेंट्स को हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article