School Closed In Haryana, Chandigarh: दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्य गर्मी की आग में झुलस रहे हैं। उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी कर दिया (School Closed In Haryana) गया है। आने वाले 6 दिन बेहद मुश्किल भरे रहने वाले हैं। लगातार तापमन में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा (Haryana School Closed) रही है। यहां लू के थपेड़ों ने लोगों के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। इस बीच हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिलों में भीषण गर्मी व लू के चलते स्कूलों में 31 मई तक छुट्टी का आदेश (Chandigarh School Closed) दिया है।
बता दें गर्मी के चलते राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डीसी को सभी स्कूलों में छुट्टी करने का अधिकार दिया है। डीसी अब डीईओ और डीईईओ से परामर्श कर छुट्टी घोषित कर सकेंगे।
