एजुकेशन

India Post GDS 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट कब होगी जारी

India Post GDS 2nd Merit List Expected Date: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट हाल ही में जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उन्होंने आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in से मेरिट लिस्ट चेक कर ली होगी। ये मेरिट लिस्ट राज्यवार जारी की गई थी। अब उम्मीदवार दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Image

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट

India Post GDS 2nd Merit List Expected Date: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट हाल ही में जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उन्होंने आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in से मेरिट लिस्ट चेक कर ली होगी। ये मेरिट लिस्ट राज्यवार जारी की गई थी। अब उम्मीदवार दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई तारीख नहीं आई है।

कब तक जारी हो सकती है दूसरी मेरिट लिस्ट

आमतौर पर दूसरी मेरिट लिस्ट तब जारी की जाती है जब पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है। इस भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन 23 मार्च 2026 तक पूरा करना होगा। इसके बाद खाली रह जाने वाली सीटों के आधार पर अगली मेरिट सूची जारी की जाती है।

क्यों जारी होती है अतिरिक्त मेरिट लिस्ट

यदि पहली सूची में शामिल कुछ उम्मीदवार अपने दस्तावेज सत्यापित नहीं करवा पाते हैं या फिर नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल नहीं होते हैं, तो उनकी जगह खाली रह जाती है। ऐसी स्थिति में विभाग शेष पदों को भरने के लिए दूसरी या अतिरिक्त मेरिट लिस्ट जारी करता है।

पिछले भर्ती प्रक्रिया को देखें तो पाएंगे, पहली सूची जारी होने के लगभग तीन से चार सप्ताह बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। कई बार यदि पद खाली रह जाते हैं तो भर्ती प्रक्रिया छठी या सातवीं मेरिट लिस्ट तक भी जारी रहती है, ताकि सभी रिक्तियों को भरा जा सके।

भरे जाएंगे 28,636 ग्रामीण डाक सेवक

इंडिया पोस्ट की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में कुल 28,636 ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। परिणाम प्रत्येक पोस्टल सर्कल के लिए अलग-अलग PDF के रूप में जारी किए जाते हैं, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के “कैंडिडेट कॉर्नर” सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं।

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित और ऑटोमेटिक होती है। इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाता। उम्मीदवारों का चयन उनके कक्षा 10 (सेकेंडरी स्कूल परीक्षा) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के जरिए किया जाता है।

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद क्या

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें संबंधित डिवीजन के डिवीजनल ऑफिस में जाकर अपने मूल दस्तावेजों के साथ दो सेट फोटोकॉपी जमा करानी होती है। आवश्यक दस्तावेजों में कक्षा 10 की मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं। दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण पूरा होने के बाद ही अंतिम नियुक्ति पत्र जारी किया जाता है। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली सूची में नहीं आया है, उन्हें अगली मेरिट लिस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article