एजुकेशन

Goa HSSC Result 2026: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, gbshse.gov.in से कैसे करें चेक

Goa HSSC Result 2026 Date: मीडिया में गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने की तारीख बताई जा रही है जबकि आधिकारिक रूप से गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट की तारीख नहीं आई है। परिणामों की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की जाएगी। जानें गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा, gbshse.gov.in से कैसे करें चेक

Image

गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा

Goa HSSC Result 2026 Date: मीडिया में गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने की तारीख बताई जा रही है जबकि आधिकारिक रूप से गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट की तारीख नहीं आई है। परिणामों की घोषणा एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की जाएगी। अभी वायरल हो रही खबरों में गोवा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 23 मार्च, 2026 तक गोवा HSSC परिणाम 2026 जारी किए जाने की बात हो रही है। जबकि बोर्ड से जुड़े अधिकारी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।

Goa HSSC Result 2026 kaise dekhen: अपने परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने कक्षा 12 के सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और पंजीकरण ID के साथ लॉग इन करना होगा।

Goa HSSC Result 2026 Official Website

छात्रों को नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट से कक्षा 12 के परिणाम देखने और डाउनलोड करने का तरीका समझन लेना चाहिए। परिणाम डाउनलोड करने के लिए ऐसी वेबसाइट पर न जाएं, जो आधिकारिक न हो या थर्ड पार्टी न हो।

Goa HSSC Result 2026 Website

  • gbshse.gov.in
  • results.gbshsegoa.net

Goa HSSC Result 2026 How to Check

एक बार आधिकारिक परिणाम उपलब्ध हो जाने पर, छात्र स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाएं।

चरण 2: "Goa HSSC Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: लॉगिन विंडो में, अपना रोल नंबर, स्कूल इंडेक्स और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4: आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 5: PDF डाउनलोड करें।

ये परिणाम आपकी अनंतिम (Provisional) मार्कशीट होंगे। बोर्ड द्वारा संबंधित स्कूलों को मूल मार्कशीट जारी किए जाने के बाद आप उन्हें प्राप्त कर सकते हैं।

गोवा कक्षा 12वीं रिजल्ट के बारे में

गोवा बोर्ड ने 10 फरवरी से 27 फरवरी, 2026 तक उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (HSSC) परीक्षाएं 2026 आयोजित कीं। ये परीक्षाएं पूरे राज्य में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गईं। कॉपियों की चेकिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है, और बोर्ड जल्द ही परिणामों की घोषणा करेगा।

इस वर्ष गोवा कक्षा 12 की परीक्षाओं में कुल 17,283 छात्र शामिल हुए। जिनमें से 8,203 लड़के और 9,080 लड़कियां थीं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article