World's Largest Cave: कहां है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, जिसमें समा सकती है कई गगनचुंबी इमारत
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 21, 2026, 06:54 PM IST
World's Largest Cave: प्रकृति की रचनाएं अक्सर हमारी कल्पनाओं से परे हैं। देश में कई ऐसे स्थान है, जो आपको हैरत में डाल सकते हैं। लेकिन सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए उन स्थानों के बारे में जानना भी आवश्यक है। तो आइए आज आपको दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गुफा के बारे में बताएं, जिसमें 40 मंजिला बिल्डिंग आसानी से समा सकती है।
कहां है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा
World's Largest Cave: प्रकृति की रचनाएं अक्सर हमारी कल्पनाओं को छोटा साबित कर देती हैं। कहते हैं कि कुदरत से बड़ा कलाकार कोई नहीं हो सकता। दुनिया में कुछ ऐसे अद्भुत स्थान मौजूद हैं, जिन्हें देखकर इंसानी सोच थम सी जाती है। इंसान की क्रिएटिविटी की एक सीमा हो सकती है, लेकिन प्रकृति की कलाकारी कोई सीमा नहीं है। यह असीमित है। आज हम आपको एक ऐसी ही अविश्वसनीय स्थान के बारे में बताएं जहां कुदरत ने एक बार फिर सबको हैरत में डाल दिया है।
इस स्टोरी के माध्यम से हम आपको दुनिया की सबसे विशालकाय गुफा के बारे में बताएंगे। यह गुफा इतनी विशाल है कि इसकी गहराई और विस्तार का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। यह गुफा इतनी बढ़ी है कि इसमें 5 या 10 मंजिला इमारत नहीं, बल्कि 40 मंजिला गगनचुंबी इमारत आसानी से समा सकती है। इसका इतिहास भी उतना ही प्राचीन है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह गुफा लगभग 30 लाख साल पुरानी है। इस तरह के प्रश्न कई प्रतियोगिता परीक्षा में भी पूछे जाते हैं। तो आइए आपको आज दुनिया की सबसे बड़ी गुफा के बारे में बताएं।
दुनिया की सबसे बड़ी गुफा का नाम क्या है?
विश्व की सबसे बड़ी गुफा 'सन डूंग गुफा' है। इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल किया गया है। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच छिपी यह गुफा सदियों तक लोगों की आंखों से ओझल रही है। कुदरत के इस करिश्मे को देखने आज हजारों लोग यहां जाते हैं।

कहां है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा
कहां है सन डूंग गुफा?
सन डूंग गुफा वियतनाम मके फोंगन्हा-के बांग नेशनल पार्क के जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित है। इस गुफा को पहली बात 1991 में एक स्थानीय किसान ने पहली बार देखा था। 2009 में ब्रिटिश केव रिसर्च एसोसिएशन की एक टीम यहां सर्वे के लिए पहुंची, जिसके बाद पता लगा कि यह दुनिया की सबसे गहरी प्राकृतिक गुफा है।

कहां है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा (NET GEO)
विश्व धरोहर स्थल के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज नाम
सन डूंग गुफा (Hang Son Doong) को सीधे तौर पर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल नहीं है। बता दें कि फोंग न्हा-के बांग राष्ट्रीय उद्यान (Phong Nha-Ke Bang National Park) को 2003 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में पारिस्थितिक महत्व के तौर पर शामिल किया गया, जिसके कारण सन डूंग गुफा भी इस लिस्ट में शामिल हो गई।
बता दें कि सन डूंग गुफा 2009 में दुनिया के सामने पहली बार आई थी। उसके बाद 2013 में इस गुफा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी गुफा के रूप में मान्यता दी गई।

कहां है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा (NET GEO)
कितनी बड़ी है सन डूंग गुफा?
जानकारी के अनुसार, यह गुफा करीब 9 किलोमीटर से अधिक लंबी और 150 मीटर करीब इसकी चौड़ाई है। गुफा के कुछ हिस्सों में इसकी छत 200 मीटर तक ऊंची है। आसान भाषा में बताएं तो इसकी ऊंचाई इतनी अधिक है कि इसमें 40 से अधिक मंजिला इमारत आराम से समा सकती है।

कहां है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा (NET GEO)
सन डूंग गुफा में दिखा 'गार्डन ऑफ एडम'
वियतनाम में स्थित सन डूंग गुफा अंदर से बहुत ही खूबसूरत है। कुछ स्थानों से गुफा में सूरज की रोशनी जाती है, जिसके कारण यहां कई प्रकार के पौधे, पेड़ और काई जमी हुई है। इन सबसे गुफा के अंदर जंगल बन गया है, जिसे 'गार्डन ऑफ एडम' कहा जाता है। इस गुफा में केवल पेड़-पौधे नहीं है, बल्कि उन्हें सींचने वाली एक नदी भी मौजूद है, जो लाखों वर्षों से चट्टानों को काटकर एक विशाल संरचना बनाई है।
कितनी है इस गुफा की उम्र?
यह गुफा में वैज्ञानिकों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यहां रिसर्च करने पहुंचे वैज्ञानिकों का मानना है कि यह गुफा 20 से 30 लाख साल पुरानी है।