एजुकेशन

GATE Result 2024: इस तारीख को जारी होगा गेट एग्जाम का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

GATE Result 2024: इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु द्वारा गेट रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से गेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

GATE Result 2024

GATE Result 2024, IISC GATE Result 2024 Date: गेट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस (IISc) , बेंगलुरु द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE का रिजल्ट 16 मार्च (GATE Result 2024 Date) को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी गेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

GATE Result 2024: फरवरी में हुई परीक्षा

गेट एग्जाम का आयोजन 3 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से गेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

GATE Result 2024 Date: इस तारीख को जारी होगा रिजल्'

आईआईएससी, बेंगलुरु की ओर से गेट एग्जाम का रिजल्ट 16 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि गेट रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ भी जारी किया जा सकता है। वहीं, इस परीक्षा का स्कोर कार्ड 23 मार्च को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी 31 मई तक गेट स्कोर कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download GATE Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • फिर GATE Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

GATE Result 2024: पीजी कोर्स में मिलेगा दाखिला

गेट एग्जाम में सफल अभ्यर्थी आईआईटी, आईआईएससी, आईआईआईटी, एनआईटी आदि संस्थानों में पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article