एजुकेशन

GATE Admit Card 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि बदली

GATE Admit Card 2025 Release Date and Time: GATE एडमिट कार्ड 2025 रिलीज की तारीख 7 जनवरी तक स्थगित कर दी गई है। जो उम्मीदवार आज 2 जनवरी को GATE Admit Card 2025 Download करने का इंतजार कर रहे थे वे अब 7 जनवरी को इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

GATE 2025 एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख

GATE Admit Card 2025 Release Date and Time: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग, GATE 2025 Admit Card रिलीज की तारीख को आगे खिसका दिया है। पहले एडमिट कार्ड आज 2 जनवरी 2025 को जारी होने वाले थे। हालांकि, अब रिलीज की तारीख (GATE Admit Card 2025 Date) 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

GATE Admit Card 2025 Download

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए खुद को पंजीकृत करवाया है, उन्हें हॉल टिकट (जारी होने के बाद) की जांच और डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड (GATE Admit Card 2025 Login) के साथ तैयार रहना होगा।

GATE 2025 परीक्षाएं 1 फरवरी से 16 फरवरी, 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी।

GATE Admit Card 2025 Download Link

GATE Hall Ticket 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको (GATE Admit Card 2025 official Website) gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा या timesnowhindi.com/education से भी आप GATE Admit Card 2025 Download Link पा सकेंगे।

GATE Admit Card 2025 Time

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 7 जनवरी बताई गई है, लेकिन अभी समय को लेकर जानकारी नहीं है, आप 7 जनवरी को समय समय पर इन अपडेट को चेक करने के लिए timesnowhindi.com/education पर विजिट कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, कोई भी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article