GATE 2026 Result Date: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी आज 19 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) का रिजल्ट जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर से इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद timesnowhindi.com/education पर GATE 2026 Result Link को शेयर कर दिया जाएगा। बता दें, GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा हर दिन दो सत्रों में हुई थी - सुबह की पाली 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर की पाली 2:30 बजे से 5:30 बजे तक।
ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड करने या उसे देखने के लिए, उम्मीदवारों को एनरोलमेंट ID/ईमेल ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
उम्मीदवार अपने अंक, ऑल इंडिया रैंक (AIR), क्वालिफसइंग स्टेटस और स्कोर देख सकेंगे। जानें क्या है तरीका
GATE 2026 Result Download करने का तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट: gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर, उम्मीदवार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अगले स्टेप में एनरोलमेंट ID और पासवर्ड डालना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4. GATE 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 5. इसे देखें और डाउनलोड कर लें, और इसका प्रिंटआउट प्राप्त कर लें।
GATE स्कोर का इस्तेमाल कहां किया जा सकता है?
GATE स्कोर का इस्तेमाल कई उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार इन जगहों पर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
(i) इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर में मास्टर और सीधे डॉक्टोरल प्रोग्राम, और
(ii) शिक्षा मंत्रालय (MoE) और अन्य सरकारी निकायों द्वारा समर्थित संस्थानों में इंजीनियरिंग, विज्ञान और मानविकी के संबंधित क्षेत्रों में डॉक्टोरल प्रोग्राम।
(iii) MoE स्कॉलरशिप के बिना पोस्टग्रेजुएट एडमिशन।
(iv) GATE के जरिए PSU में भर्ती - कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) भी भर्ती के लिए GATE स्कोर पर विचार करते हैं।
फाइनल आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध
GATE 2026 की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें, प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ उठाई गई आपत्ति पर गौर करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई है।
