एजुकेशन

Ganesh Chaturthi School Holiday: गणेश चतुर्थी पर इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कहां-कहां रहेगी छुट्टी

Ganesh Chaturthi School Holiday News: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 7 सितंबर 2024, शनिवार को मनाया जाएगा। यह पर्व महाराष्ट्र में काफी धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों में भी इसे मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि क्या इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा?

Image

Ganesh Chaturthi School Holiday

Ganesh Chaturthi School Holiday News: गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र व कर्नाटका में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ था।गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। नौ दिन बाद गानों और बाजों के साथ गणेश प्रतिमा को किसी तालाब, महासागर इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 7 सितंबर 2024, शनिवार को मनाया जाएगा। यह पर्व महाराष्ट्र में काफी धूमधाम से मनाया जाता है, वहीं दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों में भी इसे मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि क्या इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा?

Ganesh Chaturthi School Closed 2024: कहां होगी छुट्टी

स्कूली बच्चों को छुट्टियों का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है। हालांकि, कई बार छुट्टियों को लेकर काफी कंफ्यूजन भी रहती है। ऐसे में कहीं घूमने का प्लान बनाने से पहले जान लीजिए कि गणेश चतुर्थी पर आपके स्कूलों में छुट्टी (Ganesh Chaturthi School Holiday 2023) होगी या नहीं।

Ganesh Chaturthi School Holiday in Maharashtra

Ganesh Chaturthi School Holiday in Maharashtra

Ganesh Chaturthi School Holiday in Maharashtra

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) पड़ रही है। महाराष्ट्र राज्य में समस्त स्कूल 7 सितंबर को बंद रहेंगे। इसकी जानकारी महाराष्ट्र स्कूल होलीडे कैलेंडर में दी गई है। इसके अगले दिन 8 अगस्त को रविवार है। इस प्रकार से लगातार दो दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे।

Ganesh Chaturthi School Holiday in Maharashtra

Ganesh Chaturthi School Holiday in Maharashtra. (Image: iStock)

Ganesh Chaturthi School Holiday in UP

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली राज्य के स्कूलों में अवकाश नहीं रहेगा। दिल्ली शिक्षा निदेशालय और यूपी शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर में 7 सितंबर को छुट्टी नहीं दी गई है। ऐसे में 7 सितंबर को यूपी, दिल्ली राज्य के स्कूल खुलेंगे। कुछ प्राइवेट स्कूलों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर अवकाश जरूर रहेगा, लेकिन इसकी जानकारी प्राइवेट स्कूल ही अपने छात्रों को देंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article