एजुकेशन

List of School Holidays in February 2023: फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें कब-कब रहेगी बच्चों की छुट्टी

February School Holiday List 2023 Classes To Remain Suspended On These Days: छात्रों के लिए फरवरी का महीना काफी व्‍यस्‍त रहने वाला है। इसका कारण बोर्ड एग्‍जाम भी है। इस महीने कई त्यौहार भी हैं। आइये जानते हैं कि इस महीने कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।

Image

February School Holiday List 2023

February School Holiday List 2023 Classes To Remain Suspended On These Days: यूपी समेत कई राज्‍यों में ठंड ने कोहराम मचा रखा है। जनवरी का महीना खत्म होने को है लेकिन सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में कई जिलों में विंटर वेकेशन भी बढ़ा दी गई हैं। इस बार फरवरी का महीला 29 दिन का है। छात्रों के लिए फरवरी का महीना काफी व्‍यस्‍त रहने वाला है। इसका कारण बोर्ड एग्‍जाम भी है। इस महीने कई त्यौहार भी हैं। आइये जानते हैं कि इस महीने कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।

फरवरी 2024 का हॉलिडे कैलेंडर (February 2024 Holiday Calendar)

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2024 का हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार, फरवरी में कोई भी सरकारी छुट्टी नहीं रहेगी। स्कूल अपने कैलेंडर के मुताबिक, 4 शनिवार और 4 रविवार को यानी 8 दिन बंद रहेंगे।

बिहार में फरवरी की छुट्टियां

बिहार में संत रविदास जयंती का स्कूलों में अवकाश 24 फरवरी, 2024 को रहेगा, जबकि शब-ए-बारात का अवकाश 26 फरवरी को रहेगा। इस तरह तीन दिन 24, 25 और 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। इसके अलावा यहां भी स्कूल अपने कैलेंडर के मुताबिक, 4 शनिवार और 4 रविवार को यानी 8 दिन बंद रहेंगे।

हरियाणा में छुट्टियां

हरियाणा सरकार ने भी आगामी शैक्षणिक वर्ष के दौरान हरियाणा में स्कूल की छुट्टियों और विशेष आयोजनों की सूची जारी की है। इसके हिसाब से फरवरी में 14 फ़रवरी 2024 को बसंत पंचमी का अवकाश रहेगा। इसके अलावा स्कूल अपने कैलेंडर के मुताबिक, 4 शनिवार और 4 रविवार को यानी 8 दिन बंद रहेंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article