एजुकेशन

CBSE Board Exam 2026: दो बार होगी 10th की बोर्ड परीक्षा, जानें कैसे काम करेगा सीबीएसई का टू बोर्ड एग्जाम सिस्टम

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करेगा। CBSE की तरफ से 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में उन तमाम सवालों का जवाब दिया गया, जो अभिभावकों और छात्रों के मन में हैं।

Image

CBSE 10th Board Exam 2026 FAQ

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि छात्र अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप है और विद्यार्थियों पर परीक्षा-दबाव को कम करने में मदद करेगा। हालांकि इसे लेकर अभिभावकों और छात्रों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं जिनका जवाब सीबीएसई ने दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करेगा। CBSE की तरफ से 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में उन तमाम सवालों का जवाब दिया गया, जो अभिभावकों और छात्रों के मन में हैं। वेबिनार में सीबीएसई के चेयरमैन ने टू एग्जाम सिस्टम से जुड़े सभी सवालों का जवाब दिया और बताया कि ये कैसे काम करेगा।

क्या है सीबीएसई का नया प्लान

बता दें कि पहली परीक्षा अनिवार्य होगी और फरवरी-मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी परीक्षा मई में आयोजित होगी और यह वैकल्पिक होगी, जिसका उद्देश्य सुधार के लिए एक अतिरिक्त अवसर देना है। दोनों परीक्षाओं में पूरा सिलेबस होगा और छात्रों को तीस विषयों में से तीन विषयों (जैसे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाएं) में सुधार करने का मौका मिलेगा।

CBSE Board 10th Exam

CBSE Board 10th Exam

सीबीएसई चेयरमैन ने क्या कहा?

सीबीएसई चेयरमैन ने कहा कि छात्रों का स्ट्रेस कम करने के लिए टू बोर्ड एग्जाम का फैसला लिया गया। अब साल में दो बार बोर्ड एग्जाम करवाई जाएंगी। पहली बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बाद दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए विंडो खोल दी जाएगी। पहली बोर्ड परीक्षा के नतीजे अप्रैल में जारी कर दिए जाएंगे, वहीं जून के आखिर तक दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे भी सामने आ जाएंगे।

CBSE Board Exams 2026 class 10th

CBSE Board Exams 2026 class 10th

दो बोर्ड परीक्षाओं के जरूरी नियम

  • पहले बोर्ड एग्जाम को ही मुख्य परीक्षा माना जाएगा, इस परीक्षा में शामिल होना जरूरी है।
  • अगर पहली बोर्ड परीक्षा में तीन से ज्यादा विषयों की परीक्षा नहीं दी है तो छात्र दूसरे बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठ सकते हैं।
  • दूसरी बोर्ड परीक्षा सिर्फ उन्हीं विषयों की होगी, जिनमें एक्सटर्नल असेसमेंट कंपोनेंट 50 से ज्यादा हो।
  • प्रैक्टिकल और इंटरनल असिसमेंट एग्जाम दोबारा नहीं कराए जाएंगे, ये पहली बोर्ड परीक्षा के साथ होंगे।

क्या है इस मॉडल का फायदा

सीबीएसई का यह नया मॉडल पुराने सप्लीमेंटरी (पूरक) परीक्षा मॉडल को बदल देगा। पिछली प्रणाली में सीमित वैकल्पिक अवसर होता था। वहीं, नए मॉडल में छात्रों को संशोधन का अवसर मिलेगा। यह नया दो-परीक्षा वाला मॉडल छात्रों को पुनर्समीक्षा और सुधार का एक बेहतर अवसर देगा, परीक्षा-दबाव को कम करेगा।

सीबीएसई की हेल्पलाइन

सीबीएसई की तरफ से 10वीं बोर्ड के छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। किसी भी तरह की जानकारी और सवाल के लिए छात्र या उनके पेरेंट्स वॉट्सऐप नंबर 7906627715 पर संपर्क कर सकते हैं और info.exam@cbseshiksha.in पर मेल भी कर सकते हैं।

    सीबीएसई टू बोर्ड एग्जाम सिस्टम कब से लागू होगा?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि छात्र अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे।

  • सीबीएसई टू बोर्ड एग्जाम पैटर्न कैसे काम करेगा?
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इस बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करेगा। पहली परीक्षा अनिवार्य होगी और फरवरी-मार्च के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरी परीक्षा मई में आयोजित होगी।

  • क्या दोनों परीक्षाओं का सिलेबस अलग होगा?
  • दोनों परीक्षाओं में पूरा सिलेबस होगा और छात्रों को तीस विषयों में से तीन विषयों (जैसे विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाएं) में सुधार करने का मौका मिलेगा।

  • क्या दोनों बोर्ड एग्जाम में शामिल होना जरूरी है?
  • पहले बोर्ड एग्जाम को ही मुख्य परीक्षा माना जाएगा, इस परीक्षा में शामिल होना जरूरी है।

  • क्या प्रैक्टिकल और इंटरनल असिसमेंट एग्जाम भी दो बार होंगे?
  • प्रैक्टिकल और इंटरनल असिसमेंट एग्जाम दोबारा नहीं कराए जाएंगे, ये पहली बोर्ड परीक्षा के साथ होंगे।

    FAQs

    सीबीएसई टू बोर्ड एग्जाम सिस्टम कब से लागू होगा?

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि छात्र अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे।

    सीबीएसई टू बोर्ड एग्जाम पैटर्न कैसे काम करेगा?

    क्या दोनों परीक्षाओं का सिलेबस अलग होगा?

    क्या दोनों बोर्ड एग्जाम में शामिल होना जरूरी है?

    क्या प्रैक्टिकल और इंटरनल असिसमेंट एग्जाम भी दो बार होंगे?

    Kuldeep Raghav
    कुलदीप राघवauthor

    कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article