EMRS Result 2026 Released: जारी हुआ ईएमआरएस ईएसएसई टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Feb 1, 2026, 11:23 AM IST
EMRS Result 2026 Released nests.tribal.gov.in : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) ने ईएएसई 2026 टीचिंग व नॉन टीचिंग टियर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
EMRS Result 2026 Released: यहां देखें ईएमआरएस ईएसएई टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट
EMRS Result 2026 Released On nests.tribal.gov.in: ईएमआरएस एनईएसटीएस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (EMRS Result 2026) खबर है। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) कर्मचारी चयन परीक्षा (ESSE) 2026 टियर 1 का रिजल्ट जारी कर (EMRS ESSE Tier 1 Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
EMRS Result 2026: टियर 2 की परीक्षा के लिए पात्र
ईएमआरएस ईएएसई 2026 टीचिंग व नॉन टीचिंग टियर 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार टियर 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
EMRS Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले EMRS की ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर EMRS Result 2025 Declared लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेश नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
EMRS ESSE Tier 1 Cut Off 2026 : रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी
एनईएसटीएस ने रिजल्ट के साथ साथ सभी पदों के लिए कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। ध्यान रहे जिन अभ्यर्थियों के निर्धारित कटऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक मार्क्स हैं वही टियर 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इस भर्ती का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।