एजुकेशन

DSSSB Admit Card 2024 Download: जारी हुआ डीएसएसएसबी 6 से 8 फरवरी तक की परीक्षाओं का एडमिट कार्ड, नोट करें एग्जाम डेट

DSSSB Admit Card 2024 Download: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने 6 से 8 फरवरी तक होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

DSSSB Admit Card 2024 Download: यहां डाउनलोड करें डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड

DSSSB Admit Card 2024 Download: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने आज यानी 3 फरवरी को 6 फरवरी से 8 फरवरी तक होने वाली परीक्षाओं के लिए डीएसएशएसबी का एडमिट कार्ड जारी कर (DSSSB Admit Card 2024 Download)) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (DSSSB Laboratory Assistant Admit Card) सकते हैं।

DSSSB Admit Card 2024 Download: डीएसएसएसबी एग्जाम डेट

डीएसएसबी की ओर से 6 फरवरी को लेबोरेटरी असिस्टेंट, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर और बेसिक कॉस्मेटोलॉजी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर-फिटर और टीजीटी कंप्यूटर साइंस के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 7 फरवरी को निर्धारित होगी। वहीं जूनियर पीए, वर्कशॉप कैलकुलेशन और साइंस इंस्ट्रक्टर, फोटोग्राफर और क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रीशियन के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 8 फरवरी को निर्धारित होगी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एडिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

DSSSB Admit Card 2024 Download Link

  1. dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Click DSSSB Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

DSSSB Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के किसी भी हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना अनिवार्य है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article