DSSSB Admit Card 2024 Download Link: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 18 फरवरी तक किया जाएगा।
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे यहां से परीक्षा तिथि व एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं।
पद व परीक्षा तिथि - DSSSB Admit Card 2024 Date
लेबोरेटरी असिस्टेंट, सर्विलान्स वर्कर, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर - बेसिक कॉस्मेटोलॉजी (एनटीसी/ एसटीसी/ एनएसी धारकों के लिए), क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर रेफ्रिजेरेटर और एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन (एनटीसी/ एसटीसी/ एनएसी धारकों के लिए), क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ड्राफ्ट्समैन टेक्नीशियन (एनटीसी/ एसटीसी/ एनएसी धारकों के लिए) और साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी) के लिए परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
पीजीटी अंग्रेजी (पुरुष), पीजीटी (फाइन आर्ट्स/ पेंटिंग) महिला, पीजीटी संस्कृत पुरुष, और पीजीटी संस्कृत महिला परीक्षा 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
पूरा शिड्यूल देखने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक को क्लिक करें-
डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड 2024: जानें कैसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें
आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं
होमपेज पर, “Admit card link of DSSSB examinations scheduled from 12th Feb 2024 to 18th Feb 2024” पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
