एजुकेशन

DRDO CEPTAM Admit Card 2023: जारी हुआ टेक ए टियर 2 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 11, 2023, 12:03 PM IST

DRDO CEPTAM Admit Card 2023: डीआरडीओ सेप्टम टियर 2 एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने टेक्नीशियन टियर 2 एडमटि कार्ड आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in/ceptm पर जारी कर दिया है।

Image

DRDO CEPTAM Admit Card 2023

DRDO CEPTAM Admit Card 2023, DRDO CEPTAM Tech A Tier II Admit Card 2023: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने टेक्नीशियन टियर 2 एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने टियर 1 परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह अब डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट से टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

DRDO CEPTAM Exam 2023: कब होगी परीक्षा

डीआरडीओ की ओर से टियर 2 परीक्षा का आयोजन जल्द ही किया जाना है। अभ्यर्थी परीक्षा की सटीक तारीख, समय और सेंटर की जानकारी अपने एडमिट कार्ड से प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले टियर 1 परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी से 11 जनवरी 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 21 फरवरी को जारी किए गए।

DRDO CEPTAM Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

डीआरडीओ टेक टियर 2 परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ने जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

How to download DRDO CEPTAM Tech A Tier II Admit Card 2023

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर CEPTAM-10/DRTC के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Click here to view/download the trade test (Tier-II) Admit Card of Technician-A के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
DRDO CEPTAM Tech A Tier II Admit Card 2023 - Direct Link

DRDO CEPTAM Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के जरिए टेक्नीशियन के 826 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article