IFS Dinesh K Patnaik Education, College, Degree: विदेश मंत्रालय के अनुसार, 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश के. पटनायक (जो वर्तमान में स्पेन में भारत के राजदूत हैं) को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पटनायक के जल्द ही अपने नए पद का कार्यभार संभालने की उम्मीद है। इन्होंने कभी दिल्ली यूनिवर्सिटी तो कभी Austria से डिग्री प्राप्त की है, इनकी डिग्रियां व पढ़ाई लिखाई जानकार आप हैरान रह जाएंगे।
समझें बैकग्राउंड
यह नियुक्ति नई दिल्ली द्वारा पिछले उच्चायुक्त को ओटावा से वापस बुलाए जाने के 10 महीने बाद हुई है, जब तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की भारत के प्रति 'लगातार शत्रुता' के कारण राजनयिक तनाव बढ़ गया था। ट्रूडो के कार्यकाल में कनाडा में चरमपंथ और हिंसा के माहौल का हवाला देते हुए भारत ने अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुला लिया था।
भारत और कनाडा के रिश्ते तब और बिगड़ गए, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में दावा किया कि उनके पास खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के 'पुख्ता आरोप' हैं। इसके बाद एक बड़ा राजनयिक विवाद खड़ा हो गया, जब कनाडा ने भारत के उच्चायुक्त और कुछ अन्य भारतीय राजनयिकों को निज्जर की मौत की जांच में 'संदिग्ध' बताया।
दिनेश के. पटनायक की पढ़ाई लिखाई
पटनायक ने दिल्ली विश्वविद्यालय (1988) से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में आईआईएम कलकत्ता से व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने वियना से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में स्नातकोत्तर की उपाधि भी प्राप्त की। अपने तीन दशकों से भी अधिक के करियर में भारत और विदेशों में महत्वपूर्ण राजनयिक पदों पर कार्य किया।
दिनेश के. पटनायक का करियर
उनकी विदेशी नियुक्तियों में जिनेवा, ढाका, बीजिंग और वियना में स्थित मिशन शामिल हैं, जबकि विदेश मंत्रालय में उन्होंने अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, संयुक्त राष्ट्र और बाह्य प्रचार संबंधी विभागों में कार्य किया है। उनके पेशेवर विवरण के अनुसार, पटनायक स्पेन में अपनी वर्तमान भूमिका के अलावा, कंबोडिया और मोरक्को में भारत के राजदूत के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
