एजुकेशन

Delhi University Admission 2024: पूरा करें दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना, DU CES के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Delhi University CES Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से कॉम्पिटेंस एन्हांसमेंट स्कीम यानी DU CES 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीयू ऐसे स्टूडेंट्स को एक मौका दे रहा है जिन्होंने कहीं और से पढ़ाई की है लेकिन अब वे अपने दो पेपर दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरे कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हुई है।

Image

दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन 2024

Photo : Times Now Digital

Delhi University CES Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में क्लास लेकर पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से कॉम्पिटेंस एन्हांसमेंट स्कीम यानी DU CES 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 3 जून 2024 से शुरू हो रही है। डीयू ऐसे स्टूडेंट्स को एक मौका दे रहा है जिन्होंने कहीं और से पढ़ाई की है लेकिन अब वे अपने दो पेपर दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरे कर सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से ये सुविधा दूसरे और चौथे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। इस सुविधा की दूसरी अच्छी बात ये है कि इसके लिए किसी भी उम्र का शख्स अप्लाई कर सकता है। जिन कैंडिडेट्स को पढ़ाई छूट गई ये सुविधा उनके लिए है। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ces.du.ac.in पर जाना होगा।

DU CES 2024 में किसे मिलेगा मौका?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार, यह कार्यक्रम किसी भी उम्र के उम्मीदवारों को शैक्षणिक सत्र जुलाई-दिसंबर 2024 के सेमेस्टर 1, 3 और 5 के दौरान विश्वविद्यालय विभागों और कॉलेजों द्वारा पढ़ाए जाने वाले मौजूदा पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने की अनुमति देता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए, इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग (ILLL), दिल्ली विश्वविद्यालय के निदेशक, संजय रॉय ने कहा कि CES किसी भी उम्र के शिक्षार्थियों को नामांकन और अध्ययन के लिए ज्ञान बढ़ाने का अवसर प्रदान करने का प्रयास करता है।

DU CES 2024 Application यहां डायरेक्ट करें अप्लाई।

रजिस्ट्रेशन फीस

दिल्ली विश्वविद्यालय के विभागों और कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित मौजूदा पाठ्यक्रमों के नियमित छात्रों के साथ। आधिकारिक पाठ्यक्रम विवरणिका के अनुसार, उम्मीदवारों को सीईएस 2024-25 के तहत एक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए शुल्क के रूप में प्रति पेपर 6,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इस योजना के लिए खुले पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या उस पाठ्यक्रम की कक्षा की कुल क्षमता का अधिकतम 10% या छह सीटें, जो भी कम हो, होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article