एजुकेशन

प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देंगे दिल्ली के सरकारी स्कूल, इंग्लिश मीडियम में होगी पढ़ाई- सरकार का बड़ा फैसला

Delhi Government English Medium School: दिल्ली सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सभी सरकारी स्कूलों की हर कक्षा में कम से कम एक इंग्लिश मीडियम सेक्शन शुरू करने का निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय अभिभावकों की मांग पर लिया गया है। इससे छात्रों को भविष्य में उच्च शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

Image

अब सभी सरकारी स्कूलों की हर कक्षा में होगी इंग्लिश मीडियम सेक्शन (फोटो आभार: iStock

Delhi Government English Medium School: अब दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देंगे। हाल ही में दिल्ली सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए सभी सरकारी स्कूलों की हर कक्षा में कम से कम एक इंग्लिश मीडियम सेक्शन शुरू करने का निर्देश जारी किया है। शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा जारी इस सर्कुलर के अनुसार, छात्रों की इच्छा और योग्यता के आधार पर उन्हें इंग्लिश मीडियम सेक्शन में प्रवेश दिया जाएगा।

शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय अभिभावकों की मांग पर लिया गया है। इससे छात्रों को भविष्य में उच्च शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। स्कूलों को इंग्लिश में किताबें और स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। साथ ही यह बदलाव स्कूल के रिकॉर्ड और सरकारी पोर्टल पर भी दर्ज होगा। अधिकारियों को नियमों के पालन की जिम्मेदारी दी गई है।

हर कक्षा में एक इंग्लिश मीडियम का सेक्शन

बता दें अभी तक केवल सर्वोदय स्कूलों में ही अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं चलती रही हैं। हालांकि निदेशालय का मानना है कि उच्च शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों में भी इंग्लिश सेक्शन का होना बेहद जरूरी है। इसे देखते स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रमुख को यह निर्देश दिया गया है कि सभी क्लास में एक सेक्शन अंग्रेजी मीडियम का होना जरूरी है।

सभी विषय अंग्रेजी में पढ़ाए जाएंगे

यहां क्षेत्रीय भाषाओं को छोड़कर सभी विषय अंग्रेजी में पढ़ाए जाएंगे। साथ ही इंग्लिश मीडियम सेक्शन के लिए उपयुक्त शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इस निर्णय को सभी स्कूल रिकॉर्ड और UDISE पोर्टल पर उचित रूप से दर्शाना होगा। इसके अलावा निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूलों की तरफ से इंग्लिश मीडियम का सेक्शन ठीक से संचालित किया जा रहा है या नहीं इसकी निगरानी भी की जाएगी। इसके लिए सभी जिला और जोन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article