एजुकेशन

Delhi School Closed: दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप, बाढ़ के खतरे को देखते हुए रविवार तक सभी स्कूल बंद

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jul 13, 2023, 01:40 PM IST

Delhi School Closed: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं दिल्ली में यमुना के रौद्र रूप की वजह से बाढ़ के खतरे को देखते हुए रविवार तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Image

Delhi School Closed

Delhi School Closed: पहाड़ों पर बारिश ने तबाही मचाई है और अब मैदान में इसका असर दिखने लगा है। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना के पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर जा चुका है और इस वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं यमुना में जलस्तर बढ़ने की वजह से करीब 350 ट्रेन पर असर। कुछ ट्रेनें रद्द की गईं तो कुछ डायवर्ट करनी पड़ीं हैं।

वहीं दिल्ली में यमुना के रौद्र रूप की वजह से बाढ़ के खतरे को देखते हुए रविवार तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए बताया कि जिन इलाकों में जलभराव है, वहां सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में रविवार तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है।

खतरे के निशान से काफी ऊपर यमुना

बता दें कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सुबह 9 बजे यमुना का जलस्तर 208.52 मीटर पहुंच गया है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में पानी घरों में घुस रहा है और जगह जगह जलभराव की स्थिति है। एहतियातन ITO की ओर जाने वाले रास्ते को बंद किया गया। राजघाट के पास सड़क पर पानी करने की वजह से रास्ता बंद कर दिया गया है। रिंगरोड पर पानी भर गया है जिसकी वजह से कश्मीरी गेट जाने वाला रास्ता बंद है।

मेट्रो स्टेशन किया बंद

DMRC ने ट्वीट किया, 'यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।'

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article