एजुकेशन

CUET UG Result 2024 Date: बिग अपडेट! जारी होने वाला है सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, एनटीए ने दिया संकेत

CUET UG Result 2024 Date, Kab Aayega On exams.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस हफ्ते सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी कर सकता है। वहीं आंसर की एक से दो दिन के भीतर उपलब्ध करवा दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CUET UG Result 2024 Date: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी आंसर की

KEY HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते हो सकता है सीयूईटी यूजी के रिजल्ट का ऐलान।
  • नीट व नेट परीक्षा में अनियमितताओं के कारण हो रही है देरी।
  • एक से दो दिन में जारी सकती है आंसर की।

CUET UG Result 2024 Date, Kab Aayega On exams.nta.ac.in: सीयूईटी यूजी रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस हफ्ते सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट का रिजल्ट घोषित कर (CUET UG Result 2024 Date) सकता है। बीते दिन यूजीसी चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने कहा कि, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द से जल्द सीयूईटी यूजी के रिजल्ट की घोषणा करने की तैयारी (CUET UG Result 2024 Release Date) में है। नीट और नेट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के कारण रिजल्ट में देरी (CUET UG Result 2024 Official Site) हुई है। लेकिन अब रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

CUET Answer Key 2024: कब जारी होगी सीयूईटी यूजी आंसर की

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनटीए एक से दो दिन के भीतर सीयूईटी यूजी की आंसर की जारी कर सकता है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। बीते वर्ष एनटीए ने 29 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 3 जुलाई तक का समय गिया गया था। वहीं रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया गया था। हालांकि इस बार नतीजे का ऐळान 30 जून को होने वाला है, लेकिन किसी कारणवश रिजल्ट में देरी हुई है।

CUET UG Result: कब हुई थी परीक्षा

इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं 15 मई, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को आयोजित की गई थी। एग्जाम देशभर के कुल 379 शहरों और विदेश के कुल 26 केंद्रों पर निर्धारित था। परीक्षा के लिए करीब 15 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। स्टूडेंट्स नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।

How To Check CUET UG Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलो पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Result 2024 News: कुल 379 केंद्रों पर थी परीक्षा

बता दें सीयूईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षा राज्य के कुल 379 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। परीक्षा हाइब्रिड मोड पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार देशभर के कुल 261 विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article