CUET UG Exam City Slip 2024, CUET UG City Intimation Slip 2024: सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CUET UG Exam City Slip) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज यानी 5 मई 2024 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (CUET UG City Intimation Slip) सकता है। यहां आवदेन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntonline.in पर जाकर शहर सूची डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET UG Exam Date 2024
इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षा 15 मई से 24 मई 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए कुल करीब 13.48 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। एग्जाम देशभर के कुल 380 शहरों में निर्धारित होगा, जिसमें विदेश के 26 शहर शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।CUET UG Exam City Slip 2024 Download
- सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CUET UG Exam City Slip 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शि हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CUET UG Admit Card 2024 Date: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
CUET UG एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अभ्यर्थी यहां अपना परीक्षा केंद्र का शहर जान सकेंगे। वहीं एग्जाम से करीब चार से पांच दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।CUET UG Admit Card 2024 Download
- सबसे पहले CUET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CUET UG Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
