CUET UG Answer Key 2024 PDF Download Link at exams.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी परीक्षा (NTA CUET UG 2024) की प्रोविजनल आंसर-की (CUET UG Answer Key 2024) किसी भी वक्त जारी कर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की वेबसाइट exams.nta.ac.in से अपनी प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीयूईटी यूजी आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक (CUET UG Answer Key 2024 Link) भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि इस साल परीक्षा में 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
CUET UG Answer Key 2024 Date: सीयूईटी यूजी आंसर-की जल्द
एनटीए ने सीयूईटी यूजी आंसर-की जारी करने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीयूईटी यूजी आंसर-की व रिस्पॉन्स शीट इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को यदि किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
CUET UG Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट
सीयूईटी यूजी आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की व रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि सीयूईटी यूजी रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावाना है लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। नतीजे जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download CUET UG Answer Key 2024
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीयूईटी यूजी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA CUET UG Exam 2024: मई में हुई थी परीक्षा
सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 24 मई 2024 तक किया गया था। यह परीक्षा देश के 380 और विदेश के 26 शहरों में हुई थी। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
