CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने अंतिम मौका, कल आवेदन की अंतिम तिथि, आसान स्टेप्स में करें अप्लाई
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 29, 2026, 03:45 PM IST
CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन विंडो बंद होने वाली है। परीक्षा के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का अंतिम मौका है। बता दें कि आवेदन विंडो कल बंद हो जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे। 12वीं पास या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NTA CUET की आधिकारिेक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने अंतिम मौका (Photo- Canva)
CUET UG 2026 Registration Last Date: कक्षा 12वीं के बाद जो उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट 2026 (CUET UG 2026) के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें बता दें कि अब उनके पास अंतिम मौका है आवेदन करने का। बता दें कि CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है। अगर आप एक और साल का इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो समय रहते आवेदन करें। अंतिम समय के इंतजार में न बैठे। उम्मीदवार सीयूईटी एनटीए (CUET NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना न भूलें। क्योंकि अंतिम सबमिशन आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही होगा।
आवेदन और शुल्क भरने की अंतिम तिथि क्या है?
बता दें कि अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेने के कक्षा 12वीं के छात्र या 12वीं पास छात्रों के लिए CUET परीक्षा देना अनिवार्य है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। उम्मीदवार 30 जनवरी तक पूरा फॉर्म सबमिट कर 31 जनवरी तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
कब शुरू होगा फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया
एक बार आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाए, तब एनटीए द्वारा उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा। करेक्शन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार आवेदन के दौरान हुई गलतियों में सुधार कर पाएंगे। बता दें कि एनटीए द्वारा आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 2 फरवरी से 4 फरवरी 2026 के लिए खोली जाएगी।
CUET UG 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?
1. CUET यूजी 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना है।
2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको लेटस्ट न्यूज के सेक्शन पर जाना है और 'रजिस्ट्रेशन फॉर सीयूईटी (यूजी) 2026' के दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन विंडो खुलेगी।
4. उम्मीदवार ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
5. इसके साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी लगाएं और फाइनल सबमिट कर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट लेना न भूलें।
CUET UG 2026 आवेदन शुल्क कितना है?
सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना है। वहीं ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को 900 रुपये का भुगतान करना है। वहीं एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना है।
बता दें कि यह आवेदन शुल्क तीन विषयों के चुनाव के लिए है। यदि उम्मीदवार अतिरिक्त विषयों का चुनाव करते है तो उन्हें 400 रुपये का प्रति विषय के अनुसार भुगतान करना होगा। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को 375 रुपये का भुगतान करना है। वहीं एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 350 रुपये का भुगतान करना है। वहीं देश के बाहर रहने वाले उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 4500 रुपये और अतिरिक्त विषय एड करने पर 1800 रुपये प्रति विषय देना होगा।