एजुकेशन

CUET UG 2026: अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, NTA ने जारी किया नोटिफिकेशन

cuet ug 2026 registration begins : आवेदन की शुरुआत 03 जनवरी 2026 है और आवेदन की अंतिम तारीख: 30 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) है और करेक्शन विंडो: 02 से 04 फरवरी 2026 तक ओपन रहेगी। संभावित परीक्षा तिथि: 11 मई से 31 मई 2026 के बीच तक होगी।

Image

CUET UG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत देश की केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी यूनिवर्सिटीज में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की शुरुआत 03 जनवरी 2026 है और आवेदन की अंतिम तारीख: 30 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) है और करेक्शन विंडो: 02 से 04 फरवरी 2026 तक ओपन रहेगी। संभावित परीक्षा तिथि: 11 मई से 31 मई 2026 के बीच तक होगी।

कहां करें आवेदन?

CUET UG 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CUET के माध्यम से शामिल होने वाली केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी यूनिवर्सिटीज तथा उनके द्वारा ऑफर किए जाने वाले कोर्स की पूरी जानकारी https://cuet.nta.nic.in/universities/ पर उपलब्ध है। NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट या निर्देश से चूक न हो।

ज्यादा जानकारी के लिए ईमेल: ugcnet@nta.ac.in और हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 दिया गया है। CUET UG 2026 देश की बड़ी यूनिवर्सिटीज़ में दाखिले का एक साझा मंच है, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article