एजुकेशन

CUET Result Date 2025: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट कब आएगा, cuet.nta.nic.in से डाउनलोड करें आंसर-की पीडीएफ

CUET Result Date 2025: (CUET का रिजल्ट कब आएगा 2025 में?): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सायूईटी यूजी परीक्षा बहुत जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CUET Result Date 2025 UG

CUET Result Date 2025: (CUET का रिजल्ट कब आएगा 2025 में?): सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सायूईटी यूजी परीक्षा बहुत जल्द जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CUET UG Result Date 2025: सीयूईटी यूजी रिजल्ट कब आएगा

एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 13 मई से 3 जून 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीयूईटी यूजी आंसर-की जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। वहीं, इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। बता दें कि सीयूईटी यूजी रिजल्ट जुलाई में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download CUET UG Result 2025

  • सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।

CUET Result 2025: लाखों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीयूईटी यूजी परीक्षा में इस साल 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयो में अंडर ग्रैजुएट कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article