CUET PG Answer Key Released at cuet.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी पीजी की आंसर की जारी कर (CUET PG Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर (CUET PG Answer Key 2023) सकते हैं। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को कल 15 जुलाई 2023 तक का समय दिया गया है।
CUET PG Result 2023 Date: कब जारी होगा रिजल्ट
उम्मीद है कि, आंसर की पर आपत्ति का निपटारा करने के बाद 20 जुलाई तक पीजी की रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर अभी किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।CUET PG Answer Key 2023: कैसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगइन आईडी, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
