CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी के आवेदन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, आज ही ठीक करें गलतियां
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 28, 2026, 04:22 PM IST
CUET PG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर आसान चरणों में फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी के आवेदन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका (Photo- Canva)
CUET PG 2026 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन 2026 (CUET PG 2026) के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो यानी सुधार विंडो खोल दी है। सीयूईटी पीजी 2026 के जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, अब वह अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन में सुधार एक तय समय के भीतर करना होगा। यह फॉर्म में करेक्शन करने का अंतिम मौका है। आवेदन फॉर्म में बदलाव करने के इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।
CUET PG 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि क्या है?
जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन किया है वह 28 जनवरी से 30 जनवरी तक आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। उन्हें बस 30 जनवरी से पहले रजिस्ट्रेशन पेज पर लॉगिन के सेक्शन में जाकर लॉगिन करना है और आवेदन में सुधार करना है।
CUET PG 2026 Correction: इन डिटेल्स में कर सकते हैं बदलाव?
जानकारी के लिए बता दें कि पूरे आवेदन फॉर्म में बदलाव नहीं किया जा सकता है। केवल कुछ ही डिटेल्स हैं, जिसे उम्मीदवारों बदलाव कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, कैटेगरी और एग्जाम सिटी एडिट कर सकते है। बता दें कि इसके साथ उम्मीदवार एग्जाम सिटी में और ऑपरेशन भी सेलेक्ट कर सकते हैं। एनटीए ने यह भी बताया कि उम्मीदवार जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, निवास राज्य जैसी आवश्यक और मूलभूत जानकारी में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकता है।
CUET PG 2026 आवेदन पत्र में कैसे करें सुधार
1. आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए उम्मीदवारों को exam.nta.nic.in/cuet-pg की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. पेज पर दिए गए CUET PG 2026 करेक्शन विंडो के लिंक पर क्लिक करना है।
3. लिंक खुलने के बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिस पर उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करना है।
4. लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
5. अब, उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में आवश्यक बदलाव और सुधार कर पाएंगे।
6. सुधार करने के बाद आवेदन फॉर्म सेव करें और अंतिम सबमिट करें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म में भरी सारी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ लें, क्योंकि इसके बाद फिर सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा। साथ ही फॉर्म में सुधार के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ में अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
कब आएगा CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड?
सीयूईटी पीजी 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तैयारियां शुरू होगी। एनटीए द्वारा परीक्षा से पहले एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। उसके बाद सीयूईटी पीजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।