एजुकेशन

CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, देखें परीक्षा का शिड्यूल

CUET PG 2026 City Intimation Slip Released: एनटीए सीयूईटी पीजी 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार 16 मार्च से 27 मार्च, 2026 के बीच परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब exams.nta.nic.in/cuet-pg या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

सीयूईटी पीजी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी

CUET PG 2026 City Intimation Slip Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। ये एग्जाम सिटी स्लिप केवल 16 मार्च से 27 मार्च, 2026 के बीच होनी वाली परीक्षा के लिए जारी की गई है। अगर आप भी इन तिथियों के बीच परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG 2026 Exam City Slip से क्या फायदा

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था की योजना बनाने में मदद करने के लिए Exam City Slip जारी की गई है। एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में जानकारी देती है जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा।

CUET PG 2026 Exam Schedule

CUET PG 2026 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा वर्तमान में चल रही है और निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित की जा रही है: 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च, 2026।

अब जारी की गई सिटी इंटिमेशन स्लिप विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जो 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च, 2026 को परीक्षा में शामिल होंगे।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उस शहर के बारे में पहले से जानकारी देती है, जहां परीक्षार्थी को जाकर परीक्षा देनी है।

जिन तिथियों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई है, उन तिथियों के लिए एडमिट कार्ड बाद में NTA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

CUET PG 2026 City Intimation Slip Download कैसे करें

कैंडिडेट्स सिटी इंटिमेशन स्लिप नोटिस देखने व डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को देखें:

  • नोटिस देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:
  • ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं
  • News & Events के नीचे और
  • 'Advance Intimation for Allotment of Examination City of CUET (PG)-2026 examination, to the Applicants scheduled to appear on 16, 17, 18, 19, 24, 25 & 27 March 2026' पर क्लिक करें।

डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉला करें

  • exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं
  • Candidate Activity के नीचे देखें और
  • 'Advance Intimation for Allotment of Examination City of CUET (PG)-2026 examination, to the Applicants scheduled to appear on 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 & 27 March 2026' पर क्लिक करें।

परीक्षा के बारे में

परीक्षा की अवधि 90 मिनट की है। परीक्षा में सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article