CUET PG 2026 Admit Card Released: बनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (CUET PG) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लेकिन अभी केवल 16 से 19 मार्च, 2026 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
किन क्रेडिंशियल की होगी जरूरत
आवेदक लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपने हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित कई अहम जानकारियां दी गई होती हैं। परीक्षा देने जाने से पहले उम्मीदवार को इन जानकारियों की सावधानीपूर्वक चेना करना जरूरी है। इनमें उम्मीदवार का नाम, परीक्षा की तिथि, रोल नंबर, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा की पाली (शिफ्ट) का समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता शामिल होता है।
परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
CUET PG 2026 Admit Card Download कैसे करें?
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें
- CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
- नोटिस देखना है तो News & Events के नीचे देखें और
- 'Release of Admit Card of CUET (PG)-2026 examination, to the Applicants scheduled to appear on 16, 17, 18 and 19 March 2026' पर क्लिक करें
- Candidate Activity के नीचे देखें और
- 'Release of Admit Card of CUET (PG)-2026 examination, to the Applicants scheduled to appear on 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18 & 19 March 2026' पर क्लिक करेे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपना कोई भी वैध फोटो पहचान पत्र भी अपने साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के परीक्षा हॉल में जाने नहीं दिया जाएगा।
CUET PG राष्ट्रीय स्तर की एक प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन NTA द्वारा भारत के केंद्रीय, राज्य और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश देने के लिए किया जाता है। NTA ने CUET PG के एडमिट कार्ड अलग-अलग चरणों में जारी किए हैं। सबसे पहले, उन्होंने CUET PG 2026 की 6 से 10 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी किए; इसके बाद 11 से 13 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी किए गए; और अब 16 से 19 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
