एजुकेशन

CUET PG 2024: बदल गई एनटीए सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि

CUET PG 2024 Registration Last Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण तिथि फिर से बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट [CUET(PG)] – 2024 के लिए शामिल होना चाहते हैं वे यहां से नई तिथि देखें।

Image

सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण

CUET PG 2024 Registration Link: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण तिथि फिर से बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट [CUET(PG)] – 2024 में शामिल होना चाहते हैं वे NTA CUET की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से या यहां दिए गए लिंक से नई तिथि की जानकारी देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

सुधार करने का है विकल्प

सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण के लिए शुल्क भी जमा करना होगा, जिसके लिए अंतिम लेनदेन 10 फरवरी 2024, रात 11.50 बजे तक किया जा सकता है। सुधार विंडो 13 फरवरी, 2024 तक सक्रिय रहेगी।

सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा तिथि - CUET PG 2024 Exam Date

सीयूईटी पीजी एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके लिए पंजीकरण चल रहे हैं। सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश परीक्षा 11 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी और डिटेल में पूरा शिड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण: आवेदन कैसे करें - CUET PG 2024 Registration How to Apply

  • ऑनलाइन इन स्टेप्स को फॉलो करें
  • CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2024 Registration Link पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के बारे में - CUET PG 2024 Exam

सीयूईटी पीजी 2024 पेपर की अवधि 1.45 घंटे है और सभी परीक्षा के दिनों में तीन पालियां होंगी। सीयूईटी पीजी की प्रोविजनल आंसर की 4 अप्रैल को जारी की जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article