CUET PG 2024, CUET PG Application Correction Window 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी पीजी के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल यानी 11 फरवरी को खोली जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी पीजी 2024 के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर 13 फरवरी तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। ध्यान दें कि अगर एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती छूट गई तो फिर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
CUET PG Application Correction Window 2024: एप्लीकेशन में करें सुधार
सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन में अभ्यर्थी अपने नाम या माता/पिता के नाम संबंधी गलतियां, जन्म तिथि, जाति, वर्ग, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन आदि से जुड़ी डीटेल्स में सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह सावधानी के साथ अपने आवेदन में बदलाव करें क्योंकि सुधार करने का मौका दोबारा नहीं दिया जाएगा। ध्यान रहे कि अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान अभ्यर्थी द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।
How to make correction in CUET PG Application 2024
- सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर, "CUET PG 2024 Application Correction Window" पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन बटन पर क्लिक करें।
- अब आवश्यकतानुसार अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करें।
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज का प्रिंटआउट निकाल लें।
CUET PG 2024: मार्च में होगी परीक्षा
सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और फिर शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
