एजुकेशन

CTET Result 2023: डाउनलोड करें सीटीईटी फाइनल आंसर-की, जानें ctet.nic.in पर कब आएगा रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 26, 2023, 03:28 PM IST

CTET Result 2023: सीटीईटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से फाइनल आंसर-की भी डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CTET Result 2023

Photo : iStock

CTET Result 2023, CTET Paper I and II Result 2023 on ctet.nic.in: सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। नतीजे देखने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CBSE CTET Result 2023: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक हुई थी। पेपर 1 का आयोजन सुबह 9: 30 बजे से 12 बजे तक और पेपर 2 का दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 14 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 17 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।

CTET Final Answer Key 2023: फाइनल आंसर-की और रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीटीईटी फाइनल आंसर की और रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं घोषित की गई है। बता दें कि बोर्ड दोनों ही पेपर का रिजल्ट एक साथ वेबसाइट पर जारी करेगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to download CBSE CTET Result 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी सीटीईटी रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Exam 2023: इतने अंक जरूरी

सीटीईटी परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। जबकि, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!