एजुकेशन

CTET July 2024 Exam City: इंतजार खत्म, जारी हुई सीटीईटी जुलाई परीक्षा की सिटी स्लिप, जानें कहां होगी परीक्षा

CTET July 2024 Exam City Details: सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाकर एग्जाम सेंटर की डिटेल्स देख सकते हैं।

Image

CTET Exam सिटी स्लिप जारी

Photo : Times Now Digital

CTET July 2024 Exam City Details: सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सीटीईटी जुलाई परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाकर एग्जाम सेंटर की डिटेल्स देख सकते हैं। बता दें कि परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।

सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 अप्रैल 2024 तक का समय दिय गया था। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

CTET Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब CTET July 2024 Exam City Details के लिंक पर जाएं।
  • यहां Check Here के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

CBSE CTET Exam 2024 City Slip यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

कब होगी परीक्षा?

CBSE Board की तरफ से यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीबीएसई सीटीईटी 2024 परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन कई शहरों में होगा। एग्जाम सिटी स्लिप में इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। बता दें कि कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड बाद में जारी होगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से चेक कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article