एजुकेशन

CTET Exam City Slip 2024: सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, ctet.nic.in से करें चेक

CTET Exam City Slip 2024 Download Link: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 के लिए तिथि और सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से CTET Exam City Slip 2024 Pdf Download कर सकते हैं।

Image

CTET परीक्षा सिटी स्लिप 2024 हुई जारी (image - canva)

CTET Exam City Slip 2024 Release Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 के लिए तिथि और सिटी स्लिप जारी कर दी है। अगर आप भी CTET Exam City Slip 2024 Release Date का इंतजार कर रहे थे, तो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से CTET Exam City Slip 2024 Download कर सकते हैं। जानें कब से है परीक्षा व कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

CTET 2024 Exam Date

CBSE इस परीक्षा का आयोजन करता है, इस बार 14 दिसंबर 2024 को CTET 2024 आयोजित की जाएगी। जानें How to Download CTET 2024 Exam City Slip

CTET 2024 Exam City Slip Download Step by Step

CTET दिसंबर 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार CTET दिसंबर 2024 सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

चरण 1: CTET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, ‘View Date & City for CTET Dec- 2024’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

चरण 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे आपका आवेदन नंबर और जन्म तिथि और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5: CTET 2024 Exam City Slip स्क्रीन पर आ जाएगी।

चरण 6: CTET Exam City Slip 2024 Download करें।

उम्मीदवार CTET दिसंबर 2024 तिथि और सिटी स्लिप की जांच और डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

CTET 2024 Exam

सीटेट 2024 परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी - पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए)। CTET 2024 का परिणाम आजीवन मान्य होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article