एजुकेशन

CTET Answer Key 2024: सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 आंसर की, यहां देखें कब जारी होगा रिजल्ट

CTET Answer Key 2024, CTET January 2024 Answer Key: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही सीटीईटी जनवर 2024 परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

CTET Answer Key 2024: यहां डाउनलोड करें सीटीईटी जनवरी 2024 की आंसर की

CTET Answer Key 2024, CTET January 2024 Answer Key: सीटीईटी जनवरी 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (CTET Answer Key 2024) सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की जारी कर (CTET Answer Key 2024 Download) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक से दो दिन के भीतर आंसर की ऑफिशिल साइट पर उपलब्ध करवा (CTET January 2024 Answer Key 2024) दी जाएगी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार दिन का समय (CTET Result 2024 Date) दिया जाएगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल साइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

सीटीईटी जनवरी की परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा कुल 135 शहरों में दो शिफ्ट में निर्धारित थी। इसके लिए करीब 27 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब अभ्यर्थी बेसब्री से आंसर की का इंतजार कर रहे हैं।

How To Download CTET Anskwer Key 2024

  • ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CTET January 2024 Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CTET January 2024 Answer Key: यहां करें आंसर की पर आपत्ति

सीटीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, यहां ऑब्जेक्शन की तारीख घोषित कर दी जाएगी। अभ्यर्थी निर्धारित समयानुसार यहां संभावित उत्तरकुंजी पर अपनी आपत्ति जमा करवा सकेंगे। हालांकि इसके लिए आपको प्रश्नानुसार शुल्क का भुगतान करना होगा।

CTET January Answer Key: कुल कितने रजिस्ट्रेशन

सीटीईटी जनवरी 2024 परीक्षा के लिए इस बार करीब 27 लाख अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें पेपर 1 के लिए कुल 9.58 लाख और पेपर 2 के लिए 17 लाख अभ्यर्थी शामिल हैं। उम्मीद है कि उम्मीदवारों के रिजल्ट का इंतजार भी जल्द ही खत्म हो जाएगा।

CTET Result 2024 Date: कब जारी होगा सीटीईटी का रिजल्ट

सीबीएसई के करीबी सूत्रों की मानें तो सीटीईटी जनवरी 2024 का रिजल्ट फरवरी के अंत तक जारी होने की संभावना है। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे। रिजल्ट व आंसर की से संबंधित अपडेट आते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article