एजुकेशन

CTET Admit Card 2026: आज जारी होगा सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

CTET Admit Card 2026, CTET Ppaper 1 Paper 2 Admit Card 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 5 फरवरी को सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 का एडमिट कार्ड जारी कर (CTET Ppaper 1 Admit Card) सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड (CTET Ppaper 2 Admit Card) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

CTET Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड

CTET Admit Card 2026, CTET Ppaper 1 Paper 2 Admit Card 2026: सीटीईटी फरवरी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CTET Admit Card 2026) खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 5 फरवरी को पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CTET Paper 1 Admit Card) सकता है। नोटिफिकेशन के मुताबिक सीबीएसई परीक्षा से दो दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। ऐसे में पहले प्रवेश पत्र 6 फरवरी को जारी होने की उम्मीद थी। हालांकि परीक्षा का रिवाइज्ड शेड्यूल आने के बाद उम्मीद है कि एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा, क्योंकि 7 और 8 फरवरी को परीक्षाएं हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET Paper 1 And Paper 2 Exam Date 2026

बता दें सीटीईटी फरवरी की परीक्षाएं देशभर के 140 एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। 7 फरवरी को पेपर 2 सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि पेपर 1 दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं 8 फरवरी को पेपर 2 सुबह 09:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी और पेपर 1 दोपर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET Paper 1 And Paper 2 Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctete.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CTET Paper 1 & Paper 2 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CTET Admit Card 2026: सीटीईटी एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट
  9. हस्ताक्षर

CTET Paper 1 And Paper 2 Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। वहीं यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article