CTET January Admit Card 2024, CBSE CTET Admit Card 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने सीटीईटी 2024 के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
CTET Admit Card 2024 Date: कब आएगा सीटीईटी एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड दिसंबर के आखिर या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
CBSE CTET Exam 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा
सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 21 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। प्रत्येक पेपर में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
How to download CTET Admit Card 2024
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET January 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी सरकारी स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए पात्र होते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
