एजुकेशन

CTET 2026: सीटेट परीक्षा से जुड़े ये पांच रूल जरूर जान लें, अकसर गलती कर देते हैं कैंडिडेट्स

CTET 2026 Guidelines : परीक्षा दो शिफ्ट में हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे परीक्षा के दूसरे दिन के लिए दिशानिर्देश यहां देख सकते हैं।

Image

ctet 2026 guidelines

CTET 2026 Guidelines : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 7 फरवरी 2026 को CTET परीक्षा 2026 शुरू कर दी है। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर के 140 शहरों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

CTET परीक्षा 2026: परीक्षा के लिए दिशानिर्देश

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, वे परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश यहां देख सकते हैं।

  • परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड परीक्षा कक्ष/हॉल में ले जाना होगा। जिस उम्मीदवार के पास वैध एडमिट कार्ड नहीं होगा, उसे सेंटर सुपरिटेंडेंट द्वारा किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • जिन चीजों की अनुमति नहीं है उनमें शामिल हैं - कोई भी स्टेशनरी का सामान जैसे पाठ्य सामग्री (छपी हुई या लिखी हुई), कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, व्हाइटनर, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, कार्डबोर्ड आदि। कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि। कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, सोने/नकली गहने।
  • परीक्षा के समय परीक्षा हॉल में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स या स्नैक्स ले जाने की इजाज़त नहीं है।
  • कैंडिडेट्स को अच्छी क्वालिटी का अपना बॉलपॉइंट पेन (काला/नीला) लाना होगा, क्योंकि इस बार बोर्ड पेन नहीं देगा। पेंसिल का इस्तेमाल पूरी तरह मना है। पेंसिल से भरी OMR शीट रिजेक्ट कर दी जाएगी।
बताते लें कि देशभर में सीटेट 2026 के 1803 परीक्षा केंद्रों में से 1802 केंद्रों पर सफलतापूर्वक पेपर 2 का आयोजन हो चुका है। स्टूडेंट्स ने अपने निर्धारित समय पर एग्जाम दिया और ज्यादातर एग्जाम सेंटर्स में परीक्षा शांति से संपन्न हुई। इस साल भारी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है, जिसमें 25,30,581 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 18 दिसंबर को रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने से पहले आखिरी 48 घंटों में 7.6 लाख से ज्यादा आवेदन जमा किए गए थे। पहले 8 फरवरी को एक दिन की परीक्षा के रूप में प्लान की गई थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन उम्मीद से ज्यादा होने के बाद परीक्षा को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article