एजुकेशन

CTET 2023: घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें सीटीईटी सर्टिफिकेट व मार्कशीट, यह रहा तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 6, 2023, 04:41 PM IST

CTET 2023: सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट व फाइनल आंसर-की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक दो शिफ्ट में किया गया था।

Image

CTET Certificate

Photo : iStock

CTET 2023, CTET Certificate and Marksheet: सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेश नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Exam 2023 Date: सीटीईटी रिजल्ट जारी

सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 9: 30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्ट में हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 14 फरवरी और फाइनल आंसर-की 5 मार्च को जारी हुई। जबकि, रिजल्ट 3 मार्च को घोषित हुआ। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, इस साल सीटीईटी पेपर 1 में 5,79,844 और पेपर 2 में 3,76,025 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

CTET Certificate 2023: यहां मिलेगा सर्टिफिकेट

सीटीईटी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होंगे और आईटी अधिनियम के अनुसार कानूनी रूप से मान्य भी होंगे। ध्यान रहे कि सीबीएसई इस साल सीटीईटी सर्टिफिकेट डाक के जरिए नहीं भेजेगा। अभ्यर्थियों को इसे डिजीलॉकर के जरिए डाउनलोड करना होगा।

How to Download CTET Certificate and Marksheet On DigiLocker app

  • फोन में Play Store से DigiLocker App डाउनलोड करें।
  • इसके बाद साइन अप पर क्लिक करें और अपना अकाउंट क्रिएट करें।
  • फिर Central Board of Secondary Education, Delhi' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 'Teacher Eligibility Test Certificate' सेलेक्ट करें।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी सीटीईटी मार्कशीट और सर्टिफिकेट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET Exam 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। बता दें कि सीटीईटी पेपर I कक्षा 1 से 5 तक और पेपर II कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article