CSIR SO, ASO Stage 2 Exam Date 2024, CSIR SO, ASO Stage 2 Exam Schedule 2024 : सीएसाईआर एसओ, एसएसओ परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) ने सेक्शन ऑफिसर (SO) व असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए स्टेज 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर (CSIR SO Stage 2 Exam Date) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csir.re.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के मुताबिक एसओ और एएसओ स्टेज 2 की परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित (CSIR ASO Stage 2 Exam Date) की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम केंद्रों पर निर्धारित होगी। यहां आप सीएसआईआर एसओ, एएसओ एग्जाम की डेट व परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
CSIR SO, ASO Stage 2 Exam 2024 Date: कब होगी स्टेज 2 की परीक्षा
सीएसआईआर की ओर से जारी नोटिफिकेशन के स्टेज 2 की परीक्षा व कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) 7 जुलाई को होगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। वहीं सीपीटी का आयोजन दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक की जाएगी।CSIR SO, ASO Stage 2 Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीएसआईआर स्टेज 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।CSIR SO, ASO Admit Card 2024 Download
- सबसे पहले csir.re.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CSIR SO ASO Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CSIR SO, ASO Stage 2 Admit Card 2024: एडमिट कार्ड पर ये जानकारी
- कैंडिडेट का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पासवर्ड
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
