CSIR NET Notification 2025 released at csirnet.nta.ac.in: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थ एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर 23 जून 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क 24 जून तक जमा किया जा सकता है। जबकि, अभ्यर्थी 25 जून से 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
CSIR NET Exam 2025 Date: किस तारीख को होगी परीक्षा
सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का आयजोन 26 जुलाई, 27 जुलाई और 28 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि सीएसआईआर नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप और लेक्चररशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए पात्र माने जाते हैं। योग्य अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स में सीएसआईआर नेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for CSIR NET 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
CSIR UGC NET 2025: कितना देना होगा शुल्क
सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग अभ्यर्थियों को 325 रुपये शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।
