एजुकेशन

Bihar Police Constable Recruitment 2023: एक्टिव हुआ 21391 पदों पर बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीकरण लिंक, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 20, 2023, 11:59 AM IST

Bihar Police Constable Recruitment 2023: इंतजार खत्म हुआ। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू हो गई है। बहुत दिनों से लाखों उम्मीदवारों को आनलाइन अप्लाई करने का इंतजार था, आखिरकार आज 20 जून को लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है, इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकेंगे।

Image

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023

Bihar Police Constable Recruitment 2023: इंतजार खत्म हुआ। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू हो गई है। बहुत दिनों से लाखों उम्मीदवारों को आनलाइन अप्लाई करने का इंतजार था, आखिरकार आज 20 जून को लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है, इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले जरूरी निर्देशों को जरूर पढ़ लें।

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2023 Application Link Activated

इस भर्ती अभियान के जरिये बिहार पुलिस में 21391 पद भरे जाएंगे। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 20 जून से शुरू हुई है, इच्छुक उम्मीदवार अगले एक माह तक यानी 20 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। नोटिफिकेशन के तहत, हार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस एवं अन्य इकाइयों में भर्ती की जाएगी।

Bihar Police Constable Recruitment 2023 Eligibility - आवेदन के लिए योग्यता

आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि अभी काफी समय है, ऐसे में उम्मीदवारों को संभालकर आवेदन करने की जरूरत है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, इसलिए अभी से फिजिकल फिटनेस का भी ध्यान रखते चलें

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2023 Apply Online - आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले csbc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब इस लिंक पर क्लिक करें — Notice: Apply Online for the post of Constables for Bihar Police, Bihar Special Armed Police and other units
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां दाएं तरफ अधिसूचना देखने के लिए क्लिक करना होगा
  • तो बाएं तरफ तीन स्टेप में आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
स्टेप 1 में पंजीकरण करें

स्टेप 2 में आवेदन फॉर्म भरें

स्टेप 3 में एप्लीकेशन स्टेटस जरूर देख लें।

आयु सीमा का रखें ध्यान

इस भर्ती अभियान के तहत, केवल 18 से 25 वर्ष तक के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है। वेतनमान की बात करें, तो वेतनमान लेवल—3 के तहत 21,700 - 69,100 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!