एजुकेशन

UP: आज होगी स्कूल चलो अभियान 2023-24 की शुरुआत, सीएम योगी करेंगे आगाज

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 1, 2023, 09:21 AM IST

School Chalo Abhiyan UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को स्कूल चलो अभियान 2023-24 की शुरुआत करेंगे। बीते वर्ष अप्रैल में सीएम योगी ने आकांक्षात्मक जिले श्रावस्ती से इस अभियान की शुरुआत की थी।

Image

UP: आज होगी स्कूल चलो अभियान 2023-24 की शुरुआत, सीएम योगी करेंगे आगाज

School Chalo Abhiyan UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को स्कूल चलो अभियान 2023-24 की शुरुआत करेंगे। लोकभवन में सीएम योगी इस अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि सभी ब्लॉक में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा-1 से 8 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक नामांकन को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान का कई वर्षों से सफल आयोजन किया जा रहा है। बीते वर्ष अप्रैल में सीएम योगी ने आकांक्षात्मक जिले श्रावस्ती से इस अभियान की शुरुआत की थी।

4 लाख बच्चों को किया आइडेंटिफाई Nursery Admission

प्रदेश सरकार ने बीते चार वर्ष में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस स्कूल लाने में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। सरकार बहुत बड़ी तादाद में बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने में सफल रही है। हालांकि इसके बावजूद एसर 2022 के सर्वे के अनुसार 7 से 16 साल की उम्र के 3.5 प्रतिशत बच्चों का अभी भी नामांकन नहीं हो सका है। इस सत्र में योगी सरकार इन बच्चों को भी वापस स्कूल लाने के लिए अभियान के तहत प्रयास करेगी। डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के अनुसार सरकारी स्कूलों में सबसे अधिक नामांकन करने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा है। बचे हुए बच्चों को भी वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चार लाख बच्चों को हमने आइडेंटिफाई कर लिया है। गृह भ्रमण, घरेलू उद्योगों में काम करने बच्चों और बेटियों को ट्रैक करने पर काफी काम किया गया है।

चलाए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम UP Nursery Admission Lucknow

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आकांक्षात्मक ब्लॉक्स में चुनिंदा मॉडल स्कूलों में इवेंट्स ऑर्गनाइज किए जाएंगे। इस दौरान वहां प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस अभियान के तहत टीचर्स ऐसे बच्चों के घरों में विजिट करेंगे जिन्होंने बीच में ही स्कूल छोड़ दिया है। खासतौर पर लड़कियों के घर का दौरा किया जाएगा और उन्हें वापस स्कूल लौटने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उनके पेरेंट्स को डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली 1200 रुपए की राशि के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी जिससे वो बच्चों की यूनिफॉर्म, शूज, सॉक्स और स्टेशनरी खरीद सकेंगे। यही नहीं, अभियान के तहत ऐसे स्कूलों और छात्रों पर भी फोकस किया जाएगा, जिनका अटेंडेंस रेट काफी कम है।

वहीं गांवों में शिक्षा चौपाल का भी आयोजन होगा और निपुण बालक व निपुण बालिकाओं का उत्साहवर्धन होगा। पीटीएम और एसएमसी मीटिंग्स का आयोजन होगा। मैथ किट, साइंस किट, लाइब्रेरी बुक्स और अन्य प्रिंट रिच मैटेरियल के माध्यम से पेरेंट्स को क्लासरूम में हो रहे बदलाव से भी अवगत कराया जाएगा। स्टूडेंट लेवल तालिका और रिपोर्ट कार्ड डिस्ट्रिब्यूशन जैसे स्कूल लेवल असेसमेंट का भी प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि पेरेंट्स बच्चों को स्कूल भेजने में योगदान दे सकें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article