एजुकेशन

UKSSSC पेपर लीक मामले में होगी सीबीआई जांच, मुख्यमंत्री धामी ने की सिफारिश

CM Pushkar singh Dhami recommends CBI probe into UKSSSC paper leak case: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में धरना दे रहे आंदोलनरत युवाओं से संवाद किया।

Image

UKSSSC पेपर लीक मामले में होगी सीबीआई जांच

CM Pushkar singh Dhami recommends CBI probe into UKSSSC paper leak case: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में धरना दे रहे आंदोलनरत युवाओं से संवाद किया। UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा में नकल और पेपर लीक प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर CBI जांच की संस्तुति किए जाने के बाद बेरोजगार संघ ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है। संघ ने इसे युवाओं की “संघर्ष की जीत” करार दिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी की ओर से स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया था। हरिद्वार के बहादुरपुर जट स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज से पेपर के तीन फोटो अज्ञात व्यक्ति ने आउट किए, जोकि कुछ देर बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गए। आउट हुए फोटो के सोर्स की जानकारी करने पर पता चला कि जनपद टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत महिला सुमन के पास प्रश्नों के फोटोग्राफ्स भेजे गए। मामले की गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश) की अध्यक्षता में एसआइटी का गठन किया गया।

बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल से मिले थे सीएम

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में भेंट की थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि UKSSSC की हाल ही में आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में पूरी सख़्ती बरतेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोज़गार अभ्यर्थियों के हित सर्वोपरि हैं और उनके हितों को सुरक्षित रखते हुए ही जरूरी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article