एजुकेशन

CLAT 2026: बढ़ गई क्लैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम​ तिथि, जानें अब तक कर सकते हैं आवेदन

CLAT 2026 Registration Deadline Extended: क्लैट परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर (शुक्रवार) कर दी गई है। जानें इस परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा क्‍या है

Image

क्लैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

CLAT 2026 Registration Deadline Extended Notice: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कंसोर्टियम ने अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर (शुक्रवार) रात 11:59 बजे तक कर दिया है। जो उम्मीदवार लॉ एंट्रेंस एग्जाम के लिए एलिजिबल हैं, लेकिन अभी तक एग्जाम के लिए रजिस्टर नहीं किया है। वे अब UG और PG लेवल के लिए अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन ऑफिशियल CLAT 2026 वेबसाइट, यानी consortiumofnlus.ac.in/clat-2026/ पर सबमिट कर सकते हैं।

क्या लिखा है नोटिस में

'The Executive Council of the Consortium of National Law Universities is pleased to announce the extension of the last date for submission of CLAT 2026 online applications (for both U.G. and P.G. programmes). Please note that the new last date for submission of online applications has been extended up to 23:59 hours on 7th November, (Friday) 2025.' अनुवादित रूप से — 'CLAT 2026 के ऑनलाइन एप्लीकेशन (UG और PG दोनों प्रोग्राम के लिए) जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। कृपया ध्यान दें कि ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने की नई आखिरी तारीख 7 नवंबर, (शुक्रवार) 2025 को रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है।'

CLAT 2026 UG Eligibility

  • इस परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा नहीं होती है।
  • जिन उम्मीदवारों ने 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों या उसके समकक्ष ग्रेड के साथ पास की है, या SC/ ST/ PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के मामले में 40 प्रतिशत अंक या उसके समकक्ष पास की है, वे इस परीक्षा के लिए योग्य हैं।
  • मार्च/अप्रैल 2026 में क्वालिफाइंग परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं। हालांकि, उन्हें एडमिशन के समय क्वालिफाइंग परीक्षा पास करने का सबूत देना होगा, ऐसा न करने पर वे एडमिशन के लिए विचार किए जाने का अपना अधिकार खो देंगे।

CLAT 2026 PG Eligibility

  • इस परीक्षा के लिए भी कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
  • जिन उम्मीदवारों ने LL.B. डिग्री या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों या उसके समकक्ष ग्रेड के साथ पास की है; SC/ ST/ PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के मामले में 45 प्रतिशत अंक या उसके समकक्ष ग्रेड।
  • मार्च/अप्रैल 2026 में क्वालिफाइंग परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं। हालांकि, उन्हें एडमिशन के समय क्वालिफाइंग परीक्षा पास करने का सबूत देना होगा, ऐसा न करने पर वे एडमिशन के लिए विचार किए जाने का अपना अधिकार खो देंगे।

परीक्षा के बारे में

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत में 24 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ द्वारा दिए जाने वाले अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) लॉ प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article