CLAT 2026 Final Answer Key: कब जारी होगी क्लैट परीक्षा की फाइनल आंसर की, यहां देखें क्या है अपडेट
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Dec 13, 2025, 05:20 PM IST
CLAT 2026 Final Answer Key Date: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने 10 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी, अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर की का इंतजार है, जानें किस तारीख के बाद देख सकेंगे CLAT 2026 Final Answer Key
क्लैट परीक्षा की फाइनल आंसर की
CLAT 2026 Final Answer Key Date: क्लैट परीक्षा की फाइनल आंसर की किस तारीख के बाद आएगी, जानने के लिए पूरा लेख देखें। बता दें कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने 10 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इस परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को किया गया था, अब फाइनल आंसर की का इंतजार है, इस लेख के माध्यम से जानें CLAT 2026 Final Answer Key Kab Aayegi
जो उम्मीदवार 7 दिसंबर 2026 को UG और PG CLAT 2026 में शामिल हुए थे, उन्होंने अब तक प्रोविजनज आंसर की देख ली होगी। CNLU ने 12 दिसंबर तक आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का समय दिया था, ये समय सीमा पूरी हो चुकी है और आपत्ति विंडो बंद हो चुकी है। अब कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
आगे क्या
हर आपत्ति के लिए 500 रुपये का शुल्क देना था। यदि आपत्ति सही पाई गई और उसे स्वीकार किया जाता है, तो आपत्ति का शुल्क उसी खाते में वापस कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था।
CLAT 2026 Final Answer Key Date
फाइनल आंसर की आने की तारीख अभी नहीं आई है, लेकिन प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की तारीख वेबसाइट पर बता दी गई थी, इसलिए संभव है कि CLAT 2026 Final Answer Key Date भी वेबसाइट पर बता दिया जाएगा।
CLAT 2026 Final Answer Key Website - consortiumofnlus.ac.in
CLAT 2026 Final Answer Key Link
जैसे ही लिंक एक्टिव होगा आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर से इन अपडेट को पा सकेंगे। इस साल, कुल 92,344 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जो पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत ज्यादा था। इनमें से, 75,009 उम्मीदवारों ने अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 17,335 उम्मीदवारों ने पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम के लिए आवेदन किया।